एक्सक्लूसिव : शानदार रहा रिंग ऑफ फायर सूर्यग्रहण का नजारा, एरीज के वैज्ञानिकों ने 4 दूरबीनों से दिखाया सूर्यग्रहण

Share this! (ख़बर साझा करें)

अब अगला वलयाकार सूर्यग्रहण 11 साल बाद देखने को मिलेगा।

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- आज साल का सबसे बड़ा दिन और साथ में योग दिवस, इस बीच लगे सूर्यग्रहण ने इस दिन को इतिहास में दर्ज करा दिया। सुबह 10.25 बजे सूर्यग्रहण शुरू हुआ जो दोपहर 1.54 बजे तक काले साये में सूर्य पर नजर आया।

मगर चरमावस्था पर यानी 12.08 बजे पूर्ण वलयाकार के बाद बालों का छटना शुरू हुआ तो चाँद के साये में लिपटा सूर्य नजर आने लगा। यह दृश्य दर्शनीय था। जिसे एरीज में एकत्र लोगों ने खूब निहारा। इस बीच हल्के बादलों का आना जाना लगा रहा। जिस कारण ग्रहण की सुंदरता अधिक बढ़ती चली गई। दोपहर 1.54 बजे सूर्य ग्रहण के साये मुक्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी

इस दौरान एरीज के निदेशक प्रो दीपांकर बनर्जी लोगों को सूर्यग्रहण की जानकारी देते नजर आए तो पूर्व निदेशक डॉ वहाबुद्दीन लोगों को सूर्य के रहस्यों की जानकारी देते रहे। डॉ एसबी पांडे भी अपनी टीम के साथ दूरबीनों के जरिये ग्रहण का नजारा दिखाते रहे। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में दुर्लभ सूर्यग्रहण है। इसमें चन्द्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक नही पाया।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की

सूर्य का अंतिम हिस्सा छाया से मुक्त रहने के कारण ये एक आग के छल्ले के समान नजर आता है। जिस कारण इसे वलयाकार सूर्यग्रहण कहा जाता है। अब ऐसा ही सूर्यग्रहण भारत में अगली बार 21 मई 20131 में नजर आएगा। यंहा सूर्य का 96 फीसद हिस्सा ही ग्रहण का रहा। जिस कारण वलयाकार का नजारा नैनीताल से देखा जाना संभव नही था।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने लोक भवन में की बर्ड वॉचिंग, प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page