मातृ शक्ति का सम्मान जरूरी – डा मोहन सिंह बिष्ट , विधायक

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive. com )- आदर्श इंटर कालेज संजय नगर बिंदुखत्ता में आज मातृ दिवस पर्व का आयोजन किया गया जिसका उद्धघाटन लालकुआं ( lalkuan ) क्षेत्र के विधायक लालकुआं विधानसभा डा मोहन सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Ad

कार्यक्रम में मातृ बाल्य सह क्रियाकलाप के साथ साथ माताओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तत्पश्चात प्रतियोगिता में विजयी माताओं व बच्चों को विधायक श्री बिष्ट व प्रधानाचार्य द्वारा पुरुस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक द्वारा कहा गया कि मातृ शक्ति द्वारा ही सर्वप्रथम बच्चों को संस्कार दिए जाते हैं इसलिए मातृ शक्ति का सम्मान जरूरी है और मैं उपस्थित सभी माताओं को प्रणाम करता हूं।

यह भी पढ़ें 👉  विजयपुर मार्ग के लिए 3.87 करोड़ की धनराशि विभाग समिति से अनुमोदित, जल्दी जी.ओ. होगा जारी , सुखी नदी पर बनेगा कॉजवे
image description


कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र पाठक, प्रभारी नरेंद्र सिंह कोरंगा, अभिभावक संघ अध्यक्ष भूपेंद्र पाठक सहित शिक्षक शिक्षिकाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा यशवंत कोश्यारी द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page