नैनीताल ब्रेकिंग : हनुमानगढ़ी के पास व्यक्ति गिरा खाई में , चीता मोबाइल की तत्परता से बची जान

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के हनुमानगढ़ी के निकट एक व्यक्ति खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना चीता मोबाइल के हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा को दी , जिसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस , फायर सर्विस और एसडीआरएफ को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार , रचित पुत्र विजय कुमार निवासी बरेली सायं 7.30 बजे के करीब हनुमानगढ़ी जाने के रास्ते में पानी के स्त्रोत के पास पैदल घूमते हुए दिखाई दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार व्यक्ति ने शराब का सेवन किया हुआ था , जिसके चलते वह लड़खड़ाकर लगभग 700 फ़ीट नीचे खाई में गिर गए। चीता मोबाइल के हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा की तत्परता से फायर ब्रिगेड एवं एसडीआरएफ को मौके पर बुला कर रेस्क्यू अभियान चलाया गया , जिसके बाद व्यक्ति को सकुशल बचाया जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के सदस्य डा० अफरोज अहमद 02 जून को नैनीताल में
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page