स्थायी लोक अदालत नैनीताल में निकला लगातार कई वर्षों से बह रही सीवर लाइन के मेनहॉल का स्थायी समाधान

Naini Live - logo
Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल (nainilive )- स्थायी लोक अदालत, नैनीताल में प्रस्तुत प्रार्थनापत्र, प्रार्थी श्री प्रदीप कुमार साह द्वारा एक प्रार्थनापत्र इस आशय का प्रस्तुत किया गया है कि मेट्रोपॉल होटल कम्पाउण्ड और रॉयल होटल कम्पाउण्ड, मल्लीताल के बीच बहने वाले नाले, नाला संख्या-21 में लगातार कई वर्षों से बह रही सीवर लाइन के मेनहॉल, ऑवर फ्लो हो रही हैं, जिससे सीवर का पानी नैनीझील में समा रहा है तथा वहीं पानी नगरवासी पीते है। अतः विपक्षी कुमाउं जल संस्थान, नैनीताल से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने का आदेश चाहा गया।


अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, नैनीताल श्री सुबीर कुमार एवं सदस्यगण श्री अकरम परवेज और श्री दर्शन सिंह की उपस्थिति में मामले का निस्तारण पक्षकारों द्वारा प्रस्तुत एक सुलहनामा के आधार पर किया गया तथा विपक्षी की ओर से प्रस्तुत समझौतानामा में बताया गया है कि जल संस्थान, नैनीताल द्वारा प्रार्थी के प्रार्थनापत्र में वर्णित सीवर की समस्या का समाधान कर दिया गया है एवं नाले की सफाई करा दी गई है तथा भविष्य में भी नाले की सफाई कराई जाती रहेगी। इस समझौतेनामें पर प्रार्थी पूर्ण रूप से संतुष्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने ली राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक


स्थायी लोक अदालत में लोग जन उपयोगी सेवाएं से सम्बन्धित अपनी जन उपयोगी शिकायत जैसे बीमा सेवा, दूरसंचार विद्युत, अस्पताल सेवा, जल सेवा, लोक सफाई, भू-सम्पदा, परिवहन सेवा, वित्तीय व बैंकिंग आदि जन उपयोगी सेवाओं से सम्बंधित मामले स्थायी लोक अदालत, नैनीताल में पेश कर सकते है। लोग अपनी जनउपयोगी सेवाओं की शिकायतांे का निवारण जल्दी व निःशुल्क करा सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने किया राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत सौपा ज्ञापन


विधिनुसार स्थायी लोक अदालत का प्रयास आवेदनपत्र/प्रार्थनापत्र में वर्णित विवादित बिन्दुओं को सुलह एवं समझौते के अनुसार निस्तारण का रहेगा, जिसमें आवेदक/प्रार्थी/शिकायतकर्ता एवं विपक्षी/उत्तरदाता का सक्रिय सहयोग आवश्यक हैं। सुलह एवं समझौता न होने की दशा में वाद का निस्तारण साक्ष्य लेकर, गुण-दोष पर किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  एबीडीएम उत्तराखंड की पहल पर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई कार्यशाला
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page