भुजियाघाट के रपटे में बहे 02 लोगों को पुलिस ने किया रेस्क्यू

Share this! (ख़बर साझा करें)

सीओ नितिन लोहनी ने अपने सरकारी वाहन से घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल

नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल से हल्द्वानी आ रहे 02 व्यक्ति तेज बारिश में भुजियाघाट के पास आए रपटे में तेज पानी के बहाव की चपेट में आकर अपने स्कूटी वाहन सहित बह गए। जिसकी सूचना मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही श्री पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा उच्चाधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी गई। मौके पर sdrf और फायर टीमों, स्थानीय युवकों के सहयोग से पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस व स्थानीय निवासियों के प्रयासों द्वारा पानी के तेज बहाव में डूबे हुए 02 व्यक्तियों में से 01 व्यक्ति को तत्काल रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से उपचार हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। उसके पश्चात दूसरे व्यक्ति की तलाश में पुलिस टीम जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे व्यक्ति को भी रेस्क्यू किया गया। व्यक्ति की स्थिति काफी गंभीर थी।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद समाचार : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी का निधन

अत्याधिक बारिश और आपातकालीन परिस्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी द्वारा अपने सरकारी वाहन में उक्त व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल रवाना हुए और व्यक्ति को त्वरित उपचार दिलवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीष्म ऋतु एवं लू के दृष्टिगत पेयजल संरक्षण हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों के नाम
▪️अरुण पुत्र राकेश लाल निवासी निकट रैमसे अस्पताल नैनीताल।

▪️अभिजीत तिवारी निवासी बड़ा बाजार नैनीताल।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page