रोजगार नीति के तहत व्यवसाय के लिए ‘दुकानों का निर्माण कर बेरोजगारों को आवंटन करने कि उठी मांग

रोजगार नीति के तहत व्यवसाय के लिए 'दुकानों का निर्माण कर बेरोजगारों को आवंटन करने कि उठी मांग

रोजगार नीति के तहत व्यवसाय के लिए 'दुकानों का निर्माण कर बेरोजगारों को आवंटन करने कि उठी मांग

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , भीमताल ( nainilive.com )- नगर क्षेत्र होने के साथ-साथ उत्तराखंड के मुख्य पर्यटन शहरों में मिनी लेक सिटी के नाम से जाना जाता है, यहाँ साल भर पर्यटकों का ताता लगा रहता है, भीमताल नगर क्षेत्र कि आम जनता की मुख्य आजीविका का स्रोत प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से पर्यटन पर ही निर्भर रहता है ऎसे में आज भीमताल नगर परिसीमन के बाद एक छोर सातताल से लेकर दूसरा छोर नौकुचियाताल तक फैल चुका है, इतने बड़े पर्यटन भू-भाग में पर्यटन को विकसित करने के लिए तमाम पर्यटन स्थल है फिर भी भीमताल नगर के पढ़े-लिखे तमाम युवक-युवतियों के पास आज भी रोजगार के संसाधन नहीं है।

जिस चलते उन्हें यहां से बाहर आजीविका के लिए पलायन करना पड़ता है, जबकि भीमताल पर्यटन नगरी में रोजगार एवं स्वरोजगार व्यवसाय के लिए प्रशासन के पास कई ऑप्शन है, इसी उद्देश्य से नगर के बेरोजगारों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए आज भीमताल नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने विधायक राम सिंह कैड़ा जी को बेरोजगारों की मनो दशा से ज्ञापन सौंपकर सौपा।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, नैनीताल, बाह्य न्यायालय हल्द्वानी एवं रामनगर व धारी न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

उन्होंने माँग करते हुए विधायक से कहाँ कि भीमताल नगर के तमाम बेरोजगार युवक-युवतियों को सरकार की चल रही व्यवसाय रोजगार नीति के तहत भीमताल नगर पंचायत, जिला झील विकास प्राधिकरण विभाग, पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन भीमताल नगर के अन्तर्गत चयनित पर्यटन सार्वजनिक जगहों पर उपयुक्त सरकारी नजूल भूमि में दुकानों का निर्माण कर शीघ्र शहर के बेरोजगारों को आवंटन करें, ताकि भीमताल नगर के बेरोजगारों को रोजगार मिलने के साथ-साथ भीमताल पर्यटन नगरी के व्यवसाय बाजार में भी इजाफा हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर की हुई शुरुआत, बीएलओ द्वारा मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना फार्म बांटने का कार्य प्रारंभ

शहर के बेरोजगारों की मांग को गंभीरता से लेते हुए भीमताल विधायक कैड़ा ने कुमाऊं आयुक्त को पत्र निर्देशित करते हुए शासन-प्रशासन दोनों स्तर से भीमताल नगर में व्यवसाय के लिए दुकानों का निर्माण कर बेरोजगारों को आवंटन करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड स्थित अमेज़न के गोदाम में लगी आग , दो व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी के साथ, संघर्ष समिति संस्थापक देवेंद्र सिंह फर्त्याल, बी.डी पलड़िया, कमल पलड़िया, विकास भारती,गिरीश कुमार आदि लोग थे l

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page