मौसम विभाग की उत्तराखंड में मौसम को लेकर चेतावनी जारी , बारिश ,आंधी तूफान ओलावृष्टि की संभावना

Share this! (ख़बर साझा करें)

देहरादून ( nainilive.com )- Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने इस सम्बन्ध में एक एडवाइजरी जारी की है , जिसमे सावधान रहने की अपील की गयी है। बीते 2 -3 दिनों से राज्य के तराई -भाबर इलाकों सहित पहाड़ों में भी गर्मी का प्रभाव देखने को मिल रहा था। आज मौसम विभाग ने एक चेतावनी जारी की है , जिसमे उत्तराखंड में आज से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले चार दिन 11 जून से 14 जून तक गरज चमक के साथ बारिश ,आंधी तूफान ओलावृष्टि का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 11 जून को राज्य के 7 जनपदों उधम सिंह नगर ,नैनीताल, देहरादून ,हरिद्वार , उत्तरकाशी , टिहरी और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि के साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष फोकस- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)

12 से 14 जून तक आंधी तूफान बारिश ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 12 जून से 14 जून तक राज्य के जनपदों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने की संभावनाएं हैं जिसको लेकर 14 जून तक ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद समाचार : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी का निधन

मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने की भी सलाह दी है। मौसम विभाग ने 11 जून से 14 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सचेत करते हुए कहा कि कहीं कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है तथा ओलावृष्टि. वृक्षारोपण और बागवानी को खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से खुले स्थानों पर ना जाने और ओलावृष्टि के समय अपने मवेशियों को घर के अंदर बांधे रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : पति के निधन के बाद ई-रिक्शा ऋण चुकाने में असमर्थ विधवा की मदद को आगे आया प्रशासन, रायफल क्लब से सहायता राशि स्वीकृत
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page